MENU

Home फ्रेंडशिप डे होली

Sunday, November 17, 2019

गणेश चतुर्थी

|| श्री  गणेशाय नमः|| 

 श्री गणेश जी माता पार्वती और प्रभु शिव जी के सुपुत्र हैं भगवान श्री गणेश की पूजा के बिना हर कार्य अधूरा होता है सर्व पूजनीय है ये देव 
गणेश जी को बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ये सुख देने  वाले दुःख हरने वाले देव मने जाते है ये हर मनोकामना पूरी करने वाले देव,देवों के देव महादेव के पुत्र हैं जय श्री गणेश 

गणेश जी कि रिद्धी और सिद्धि दो पत्नियां हैं और इनके दो पुत्र भी हैं  जिनके नाम “शुभ और लाभ” हैं|
गणेश चतुर्थी एक पर्व हे जो श्री गणेश जी के लिए मनाया जाता है  इस पर्व पर जगह-जगह और घर - घर पर लोग गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं पूजा पाठ करते है  उनके लिए सुसज्जित पंडाल लगाते हैं| पूरे पंडाल को फूल मालाओं द्वारा सजाया जाता है रंग -रंग कि चाँदनी लगाते हैं दस दिन तक गणेशा जी कि हिन्दू धर्म के अनुसार विधि विधान से पूजा की जाती है उन्हें फलफूल,मोदक और प्रसाद का नित दिन भोग लगाया जाता है हर एक व्यक्ति के लिए गणेश चतुर्थी विशेष उत्सव होता है| 
ग्यारहवें दिन श्री गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है यह दिन सबसे भव्य होता है इस दिन का नजारा देखने लायक होता है यहां सभी लोग गणेश जी को नदी या तालाब में विसर्जित करते हैं।
।।जय श्री गणेश।।

No comments:

Post a Comment