MENU

Home फ्रेंडशिप डे होली
Showing posts with label नवरात्रि. Show all posts
Showing posts with label नवरात्रि. Show all posts

Tuesday, November 19, 2019

नवरात्रि का त्यौहार

नवरात्रि का त्यौहार

नवरात्रि का त्यौहार माता रानी,माँ जगतजननी,माँ दुर्गा के लिए मनया जाता है |  दुर्गा माँ के लिए 9 दिनों का व्रत किया जाता हे उनकी पूजा की जाती है | नवरात्रि का त्यौहार साल में दो बार मनाया जाता है, हिंदी महीनों के अनुसार पहला नवरात्रि चैत्र के महीने में मनाया जाता है और दूसरा नवरात्रि अश्विन के महीने में मनाया जाता है। इन दो महीनों के  नवरात्री वाले नौ- नौ दिन बड़े हि विशेष होते हैं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पहले नवरात्रि मार्च या अप्रैल माह एवं दूसरे नवरात्रि सितम्बर या अक्टूबर माह में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल रिवर्ष होते हैं हर साल वहीं हर्ष वहीं उल्लास के साथ मनाया जाता है कोई कमी नहीं होती हैं।
नवरात्री का पर्व नव यानी की 9 दिनों तक चलने वाला पर्व इस पर्व में श्रद्धालु अपने अपने घर में, कॉलोनी में, चौपाल में माता रानी कि प्रतिमा स्थापित करते है और नौ दिनों तक माता रानी कि पूजा पाठ करतें हैं उन्हें नाना प्रकार के प्रसादों का भोग लगाया जाता है सुबह शाम आरती की जाती है।
माता रानी के सामने पंडाल में बैठ कर श्रद्धालु मां जगदम्बा के भजन कीर्तन करते है
माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों कि पूजा अर्चना की जाती है इस त्यौहार का नाम नवरात्रि भी इसी लिए पड़ा। माँ दुर्गा के इन 9 स्वरूपों के नाम निम्न हैं

माँ दुर्गा के 9 रूप हैं 

  • 1 > शैलपुत्री
  • 2 > ब्रह्मचारिणी
  • 3 > चन्द्रघंटा
  • 4 > कूष्माण्डा
  • 5 > स्कंदमाता
  • 6 > कात्यायनी
  • 7 > कालरात्रि
  • 8 > महागौरी
  • 9 > सिद्धिदात्री
नवरात्रि के 9 दिनों तक चलने वाली पूजा अर्चना के बाद दसवें दिन दशहरा होता है जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है
इस दिन श्री  राम ने बुराई रूपी रावण का वध किया था और इसीलिए हर साल नवरात्री के दशवे दिन रावण जलाया जाता है इस दावे दिन को ही दशहरा काहते है भारत में जोर शोर से मनाया जाता है दशहरा नवरात्रि त्यौहार 9 दिनों तक चलता है उसके दसवें दिन रावण का दहन किया जाता है फिर दूसरे दिन सुबह मां दुर्गे की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया जाता है।